महंगा पड़ सकता है विद्युत जामवाल से पंगा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के ऐसे युवा अभिनेता हैं जिनके नाम की गूंज दुनियाभर में सुनाई देती हैं। विद्युत अपने दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट की बदौलत पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्हें जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में विद्युत ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और द मेन् वर्जेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ एक और उपलब्धि हासिल की। 

द रिचेस्ट नामक एक पोर्टल ने दुनियाभर के ऐसे स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। पोर्टल ने  विद्युत को एक योद्धा के रूप में स्वीकार किया है। भारत की तरफ से शामिल होने वाले विद्युत अकेले शख्स हैं। विद्युत फिल्मों में बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खतरनाक से खतरनाक सीन्स और स्टंट्स किए जाने के लिए जाने जाते हैं।
विद्युत के साथ इस लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो ताइक्वांडो में डैन ब्लैक बेल्ट हैं और बेयर ग्रिल्स, जो एक मशहूर एडवेंचरर हैं का भी नाम शामिल किया गया है। इस सभी हस्तियों को द रिचेस्ट द्वारा '10 पीपल यू डॉन्ट वांट मेस विथ में फीचर किया गया है।
पांचवें जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म वीक में फिल्म विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली को बेस्ट एक्शन सीक्वेंस और बेस्ट एक्शन फैमिली फिल्म के रूप में दो पुरस्कार मिले थे। साथ ही एक अमेरिकन वेबसाइट ने विद्युत को दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रूप में छठवां स्थान दिया था।
विद्युत ने प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण भी लिया है।  कलारीपयट्टू एक बेहद प्राचीन कला है। भारतीय परंपरा और जनश्रुति के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण इस विद्या के असली जनक थे। उन्होंने ही इस विद्या के माध्यम से ही उन्होंने चाणूर और मुष्टिक जैसे मल्लों का वध किया था। इसी विद्या के जरिए उन्होंने कालिया नाग का भी वध किया था।

अन्य समाचार