जब शाहरुख की तरह पोज देकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था उनकी सुपरहिट फिल्म का गाना, वायरल हुआ पुराना वीडियो

इस दुनिया को अलविदा कहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन उनके फैंस और करीबी उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादों को याद करते रहते हैं और उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो अक्सर साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है। 

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत किंग खान के बहुत बड़े फैन थे। इस बात को वह अपने कई मीडिया इंटरव्यू में बताया चुके थे। वायरल हो रहे अपने इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा का सुपरहिट गाना 'मैं यहां हूं' गाते हुए नजर आ रहे हैं।  .
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में गाना गाते हुए वह शाहरुख खान के सदाबहार पोज (बाहें फैलाए) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके एक फैन क्लब ने साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भी वह शाहरुख खान की फिल्म का गाना गाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गाने को मस्ती भरे अंदाज में गाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कार चलाते समय पूरे मस्ती भरे अंदाज में 'कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला' गा रहे थे।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने सोन चिड़िया, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों की जीता था। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा होगी। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर पर मिला, पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। 

अन्य समाचार