Xiaomi Redmi Note 9 सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन जाने स्पसेफिकेशन और कीमत।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max 

Redmi Note 9 Pro Max पर बड़ा डिस्प्ले है, जो एमोलेड पैनल नहीं है और न ही यह हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ऐसा हो सकता है कि Xiaomi ने ये हार्डवेयर फोन की कीमत को कम रखने के लिए न दिए हो, लेकिन इस कीमत पर कुछ प्रतियोगी इन फीचर्स की पेशकश करते हैं। हालांकि, इसे बुरा पैनल नहीं बोला जा सकता है। इसमें अच्छे व्यूइंग एंगल हैं और बाहर की रोशनी में भी काफी ब्राइट है।
Redmi Note 9 Pro Max performanceरेडमी नोट 9 प्रो मैक्स दिन-प्रतिदिन के कामों को आसानी से संभाल सकता है और यह ऐप्स को भी तुरंत लोड करता है। हमें मेन्यू को स्क्रॉल करने में या मल्टीटास्किंग करते समय कोई समस्या नहीं हुई। इसमें Poco X2 और Realme 6 Pro की तरह हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट नहीं है, इसलिए यह इन दोनों डिवाइसों की तरह स्मूथ नहीं लगता, लेकिन इसे खराब भी नहीं कहा जा सकता है।
 हमारे उपयोग के साथ, स्मार्टफोन ने एक चार्ज में आसानी से डेढ़ दिन का समय निकाल लिया। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में, यह 17 घंटे और 10 मिनट तक चला, जो एक अच्छा स्कोर है, लेकिन रियलमी 6 प्रो इस टेस्ट में 21 घंटे हासिल करने में कामयाब रहा था, जो इसे रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तुलना में बहुत ज्यादा है।
Redmi Note 9 Pro Max के स्पेसिफिकेशंसअगर स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 8GB तक की रैम दी गई है। फोन में 128GB तक का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। Redmi Note 9 Pro Max में 5,020 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। 

अन्य समाचार