मास्क के उपयोग नहीं करने वाले लोगों से वसूला गया जुर्माना

जहानाबाद : परसबिगहा थाने की पुलिस ने कई जगहों पर मास्क जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसे लोग भी मिले जो बिना मास्क के बाजार में भ्रमण कर रहे थे। उनलोगों से जुर्माने की राशि वसूली गई। इधर शकुराबाद की पुलिस ने भी मास्क जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जिन लोगों के पास मास्क नहीं था उससे जुर्माने की राशि वसूले जाने के साथ-साथ आगे से इसका उपयोग करने की चेतावनी दी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार