रेफरल अस्पताल में फिर एक डॉक्टर मिले पॉजिटिव

भभुआ । डॉक्टरों पर कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू होने के दूसरे दिन ही रेफरल अस्पताल के दूसरे डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके पहले एक डॉक्टर सहित तीन स्टाफ पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह रेफरल अस्पताल रामगढ़ में कुल चार लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही रेफरल अस्पताल की व्यवस्था और लचर हो गई है। संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से यह अस्पताल एक डॉक्टर व चिकित्सा पदाधिकारी के भरोसे रह गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में रेफरल अस्पताल रामगढ़ के ही डॉक्टर जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर बने। अब दूसरे के संक्रमित हो जाने से परेशानी बढ़ गई है। लगातार पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से अनुमंडल के अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इधर प्रखंड क्षेत्र में दो दिन में सात पॉजिटिव पाए जाने से आम लोगों में भी खौफ है। मंगलवार को रामगढ़ में छह पॉजिटिव पाए गए, जबकि बुधवार को एक। छह पॉजिटिव में दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले जबकि चार की पॉजिटिव रिपोर्ट पटना से आई।

कंटेनमेंट जोन में बैरकेडिग कर रोकी जाएगी हर गतिविधि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार