ठनका से विधायक के निजी सहायक जख्मी

जमुई। गुरुवार को चकाई प्रखंड के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोराने गांव में घर पर वज्रपात हो जाने से चकाई विधायक सावित्री देवी के निजी सहायक राजेंद्र यादव बाल-बाल बच गए। इस घटना में विधायक के निजी सहायक के हाथ में हल्की चोट आई है। चकाई विधायक के निजी सहायक राजेंद्र यादव गुरुवार को सुबह 8 बजे नास्ता के बाद विश्राम कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। उसी क्रम में उनके घर पर बिजली आपूर्ति के लिए लगा लोहे का रॉड पर वज्रपात हो गया। जिससे घर में सोए विधायक के निजी सहायक के हाथ में आंशिक रूप से चोट आई। वहीं घर में लगा बिजली का बोर्ड और कई उपकरण जल गए। वहीं दीवार कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। वहीं वे इलाज के लिए देवघर चले गए।

खस्सी व्यापारी की वज्रपात से मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार