दिल्ली पुलिस की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर मारा छापा

गोपालगंज । दिल्ली से चुराए गए वाहनों को गोपालगंज में बेचे जाने की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम गोपालगंज पहुंची। यहां पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस के हत्थे वाहन चोर गिरोह के सदस्य नहीं चढ़े। ना ही दिल्ली से चुराई गई कोई वाहन हाथ लगा।

बताया जाता है कि इन दिनों दिल्ली वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित ने यूपी पुलिस को जानकारी दिया कि दिल्ली से चुराए गए वाहन गोपालगंज सहित बिहार के विभिन्न जिले में बेचा गया है। आरोपित से मिली इस जानकारी को यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दिया। गोपालगंज में चोरी का वाहन बेचे जाने की जानकारी मिलने पर बाद दिल्ली पुलिस की टीम गोपालगंज पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि दिल्ली पुलिस को चोरी के वाहन बरामद करने में सफलता नहीं मिली। दिल्ली पुलिस टीम के सदस्य एसआइ योगेंद्र पाल ने बताया कि दिल्ली से चुराए गए वाहन गोपालगंज में बेचने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
सोना नदी में उफान, सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार