दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने की गिरफ्तार

किशनगंज। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार की। बुधवार शाम को की गई कार्रवाई के दौरान गलगलिया निवासी आरोपित मंटू महतो, पिता बिदेश्वर महतो का मेडिकल जांच के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताते चलें कि गत 29 जनवरी की शाम को गलगलिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता सरस्वती पूजा देखने के लिए पड़ोस के स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वापस लौटने के दौरान बांसझाड़ी के समीप पूर्व से घात लगाये बैठे मंटू महतो(40) ने उसे दबोच लिया और बांसझाड़ में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता रोते बिलखते घर वापस आई और परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचे तो मंटू महतो और उसके भाई विकास महतो ने गालीगलौज कर भगा दिया और केस करने पर हत्या करने की धमकी दी। जिससे पीड़िता और उसके परिजन भयभीत हो गए। लेकिन स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद गत 17 फरवरी को महिला थाना में केस दर्ज कराया गया।
सर्पदंश की घटनाओं में हो रही वृद्धि, किशोरी की हालत गंभीर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार