नहीं थम रही लोगों की लापरवाही, जिले में कोरोना के मिले 291 नए मरीज

रोहतास। जिले में जैसे- जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे जिला प्रशासन को कंटेंमेंट जोन की संख्या भी बढ़ानी पड़ रही है। कंटेंमेंट जोन की संख्या शुक्रवार को 78 और बढ़ा 111 कर दी गई। जबकि पहले से बने 66 कंटेंमेंट जोन में से 33 में कोई नया मरीज नहीं मिलने व पुराने के स्वस्थ होकर घर जाने के बाद उसे सामान्य क्षेत्र घोषित कर दिया गया। है। वही 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सर्वाधिक 291 नए मरीज मिले हैं। अब यहां पर संक्रमितों की संख्या 1428 हो गई है। अबतक 691 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं 737 संक्रमितों का इलाज सदर अस्पताल व नारायण मेडिकल कॉलेज के अलावे घरों में किया जा रहा है। नए संक्रमितों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक जिले में 144 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं, जिसमें से 33 जोन को कंटेंमेंट से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में 111 कंटेंमेंट जोन की संख्या है, जिसे सील कर स्थानीय अधिकारियों को नजर रखने का निर्देश दिया गया है। कोरोना मीटर :

कुल संक्रमित - 1428
कुल स्वस्थ हुए- 691
अबतक मृत - 09
कुल सक्रिय - 737
कंटेंमेंट जोन - 111
हॉट स्पॉट : 00 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज
कुल नये संक्रमित : 291
कुल स्वस्थ हुए : 91
कुल मौत : 00
नया कंटेंमेंट जोन : 78

अन्य समाचार