तेज बारिश से घर गिरा, गृहस्वामी घायल

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विगत कई दिनों से हो रहे बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वही लगातार वर्षा के कारण प्रखंड के कई मिट्टी ईंट एवं फूस के घर ढह गए। गुरुवार की रात प्रखंड के कांठो पंचायत स्थित एक घर के गिर जाने से घर में सो रहे पति ,पत्नी व बच्चे और एक बकरी दबकर घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांठो पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मो. सहिम अपने पत्नी कुरेशा खातुन के साथ घर में सो रहे थे। तेज वर्षा होने से धर गिर गया।घायल का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा सीओ को सूचना दी गई है। वहीं सरकारी नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

शारीरिक दूरी का नहीं हो पा रहा पालन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार