अररिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय यादव की कोरोना से मौत

अररिया। कांग्रेस पार्टी के राज्य स्तरीय नेता, अररिया जिला काग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सिकटी विधानसभा से काग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार यादव की कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार की रात को मौत हो गई। वे लगभग 65 वर्ष के थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबियत खराब हो गई थी। कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई थी। उसके बाद से स्थानीय आइसोलेशन सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार देखते हुए उन्हें वहां से होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया था। जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के महेशकूट गांव स्थित घर पर ही बीती रात्रि अचानक उनकी स्थिति गंभीर हो जाने से मौत हो गई। वे जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। 2005 के विधानसभा चुनाव में वे सिकटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़े थे। वे सरल व मृदु भाषी थे। उनकी मौत से जिले के लोग काफी सदमे में हैं।

पुडुचेरी में बंधक बने मजूदरों को प्रशासन ने कराया मुक्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार