कजरा थाना के नौ पुलिस कर्मी सहित 25 लोग कोरोना संक्रमित, 59 हुए स्वस्थ

लखीसराय । जिले में शुक्रवार को कजरा थाना के नौ पुलिस कर्मी, बड़हिया थाना के एक पुलिस कर्मी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बड़हिया के एक बैंक कर्मी एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूर्यगढ़ा के एक बैंक कर्मी के परिवार के तीन सदस्य सहित 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। जबकि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 59 लोग स्वस्थ होकर पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट कोविड केयर सेंटर स्थित आइसोलेशन वार्ड से अपने-अपने घर गए। इस तरह जिले में अबतक कुल 592 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. आत्मानंद कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में जिले के 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कजरा थाना के 35 वर्षीय पुलिस कर्मी, 36 वर्षीय पुलिस के जवान, 35 वर्षीय पुलिस के जवान, 54 वर्षीय पुलिस कर्मी, 28 वर्षीय पुलिस कर्मी, 30 वर्षीय पुलिस कर्मी, 32 वर्षीय पुलिस कर्मी, 30 वर्षीय पुलिस कर्मी, 30 वर्षीय पुलिस कर्मी, बड़हिया थाना के 33 वर्षीय पुलिस कर्मी, बड़हिया भारतीय स्टेट बैंक शाखा के 39 वर्षीय बैंक कर्मी, सूर्यगढ़ा भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बैंक कर्मी की 30 वर्षीया पत्नी, पांच वर्षीया पुत्री एवं नौ माह का पुत्र कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जबकि दो दिन पूर्व सूर्यगढ़ा भारतीय स्टेट बैंक शाखा का संबंधित बैक कर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानूचक निवासी 20 वर्षीय युवक, चकसिवगंज निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, जगदीशपुर निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, हल्दी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, किऊल बस्ती के एक ही परिवार के तीन बच्ची जिसमें सात वर्षीया बच्ची, उसकी छह वर्षीया एवं एक वर्षीया बहन शामिल है। इसके अलावा गढ़ी विशनपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, काली मंदिर हसनपुर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, संतर मुहल्ला निवासी 24 वर्षीया महिला एवं 44 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार की देर शाम जिले के दस लोग कोराना संक्रमित पाए गए थे।

अच्छी बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धानरोपनी में आई तेजी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार