पीएम आवास योजना में नहीं थम रही धांधली

मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली बरती जा रही है। लगातार योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा हौ। योजना में धांधली का आलम यह है कि इसका लाभ वास्तविक लोगों को नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतनिधियों के मिलीभगत के कारण अवैध रूप से लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं दर्जनों लोगों को एक बार आवास योजना का लाभ दिए जाने के बाद पुन: योजना का लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र के बीड़ीरणपाल, मंजौरा, जौतेली, लश्करी, रामपुर खोड़ा, बराही आनंदपुरा, खाड़ा, बुधमा पंचायत में भी आवास में योजना काफी बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत लोग कर रहे हैं। योजना में बड़ी धांधली का मामले को लेकर लक्ष्मीपुर गांव के रंजीत पासवान की पत्नी सुलोचना देवी ने एसडीओ एवं बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में सुलोचना देवी ने बताया कि आवास योजना में कर्मी एवं जनप्रतनिधियों के मिली भगत से योजना का दोबारा लाभ दिया जा रहा है। इसमें पति-पत्नी के नाम से बारी-बारी कर लाभ दिया जा रहा है। पंचायत के आवास सहायक, मुखिया और बिचौलिया के मिली भगत से बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है। क्रमांक बीएच 4381190 पर अंकित सविता देवी पति जितेंद्र पासवान को पूर्व में योजना का लाभ मिल चुका है। जिसका नाम बदलकर दोबारा लाभांवित किया गया है। रीता देवी पति बिजेंद्र पासवान भी पूर्व में राशि का उठाव कर चुके हैं। इसको लेकर सुलोचना देवी, अंजू देवी, रेखा देवी, रंभा देवी, पप्पू कुमार, मिथुन कुमार, अभिलाषा कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। दोबारा लाभ पाने वाले लोगों की सूची शिकायत आवेदन में आशा देवी पति सुनील पासवान , अनीता देवी पति कृपानंद पासवान, सविता देवी पति नागेश्वर पासवान, बबीता देवी पति बबलू पासवान, ब्रह्मदेव पासवान पिता मुसहरी पासवान, बेचन पासवान पिता ध्यानी पासवान, चंचल देवी पति अजय पासवान, चंद किशोर पासवान उर्फ डालो पासवान पिता भूमि पासवान, चांदनी देवी पति विकास, दिलीप पासवान पिता बलदेव पासवान, दीप अंजनी देवी पति सीटों पासवान, गंगा देवी पति नोखे लाल पासवान, गीता देवी पति भूखन पासवान , गौरी देवी पति अमित यादव, रवींद्र पासवान पिता किशोर उर्फ राममोद पासवान, काला देवी पति रूपेश पासवान, रेखा देवी पति राजेंद्र पासवान, रेखा देवी पति टुनटुन पासवान,नीलम कुमारी पति मुकेश कुमार यादव, रीना देवी पति उमेश पासवान, रीता देवी पति अर्जुन पासवान, शंभू पासवान पिता टोनी पासवान, संतला देवी पति राजेंद्र पासवान, खुशबू देवी पति अनिल पासवान,ललिता देवी पति हीरो पासवान, फूलन देवी पति दिनेश पासवान, मंजू देवी पति बबलू पासवान, संतोष पासवान पिता सदान पासवान, शीला देवी पति गर्बू पासवान, माया देवी पति उपेंद्र पासवान, मीना देवी पति सतन पासवान, मूर्ति देवी पति जगन पासवान, नेहा देवी पति मनोज कुमार उफऱ् गोपाल, नंदनी कुमारी पति अभिनाश पासवान, निर्मला देवी पति वीरेंद्र पासवान, शोभा देवी पति बिलट पासवान, श्रीकांत पासवान शशिकांत पिता भीखन पासवान, सीखो देवी पति शिव कुमार पासवान, गुधो कुमारी पति विक्रम पासवान, सुलेखा देवी पति महेश पासवान, सुनीता देवी पति अजय पासवान, रीता देवी पति दुकन पासवान, पारसमेन देवी पति रामविलास पासवान, पूजा देवी पति बंटू पासवान, राधा देवी पति अमित पासवान, राधा देवी पति महादेव उर्फ माधव, सुरेश पासवान पिता बिलो पासवान, संगीता देवी पति भीखन पासवान, राजा पासवान पिता जगराम पासवान, मिनी देवी पति अर्जुन पासवान, रानी देवी पति रणधीर पासवान, रानी कुमारी पति माधव यादव, रंजन देवी पति बेवा पासवान उर्फ बौआ, सीता देवी पति बेचन पासवान, मंजू देवी पति मंटू पासवान, मतरानी देवी पति विलास पासवान, लालू देवी पति देव पासवान, करणी देवी पति दिनेश पासवान, निशा देवी पति शशि पासवान, मुन्ना पासवान पिता रामजी पासवान, बीबी सबीना पति मोहम्मद जलाल, फूल कुमारी उर्फ डोमिनी देवी पति भूटान यादव, निष्ठा देवी पति राम किशोर पासवान, शोभा देवी पति बिरन पासवान, नूतन देवी पति कविद्र पासवान, उधो देवी पति विक्रम पासवान को पूर्व में लाभ मिलने का जिक्र किया गया है । कोट इस वक्त नया हूं। मामला संज्ञान में आया है। जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। -प्रभात केसरी, बीडीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार