72 घंटे में भी नहीं दी निजी अस्पताल ने 25 प्रतिशत बेड की जानकारी

बेगूसराय : बिहार सरकार के आदेशानुसार बेगूसराय के 16 निजी अस्पतालों में कोविड का इलाज सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध बेड का 25 प्रतिशत आरक्षित करना है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन वर्मा ने सभी 16 निजी अस्पताल संचालकों को 22 जुलाई 2020 को पत्र जारी कर बेड की संख्या सहित अन्य जानकारी 24 घंटे में देने का आदेश दिया था, लेकिन सिविल सर्जन के उक्त आदेश के आलोक में 72 घंटा बीतने पर भी अधिकांश निजी अस्पताल के संचालकों ने पूर्ण जानकारी अबतक नहीं दी है। इस संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि निजी अस्पताल संचालकों से पूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर उसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार