आज थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन करेंगे जीविका कैडर संघ के सदस्य

अररिया।

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के द्वारा रविवार को बर्चुअल संवाद के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलेभर के सभी जीविका प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल को सफल बताते हुए निर्णय लिया गया कि जारी हड़ताल के छठे दिन जीविका के प्रखंड और संकुल स्तरीय संघ कार्यालय के सामने थाली पीट -पीटकर संघ के सदस्य अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज हर तरफ बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसका संघ मुंहतोड़ जवाब देगा। संघ के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुंह से महिला सशक्तिकरण की बात करना बेमानी है। उन्होंने आगे कहा कि क्या जीविका में काम कर रही लाखों महिला कर्मियों से हजार-दो हजार में काम करवाना महिला सशक्तिकरण है। नीतीश कुमार ने जीविका प्रबंधन के लोगों के साथ मिलकर जीविका के दीदियों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर संघ की 10 सूत्री मांगों को सरकार नहीं मानती है तो सरकार को उखाड़ फेंकने का भी काम जीविका की बहनें करेंगे। वही संघ के अररिया जिला अध्यक्ष सुमन कुमार झा ने जीविका प्रबंधन पर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए कहीं की आज जब पूरा देश कोरोना की चपेट में है ऐसे समय में हर कोई मास्क और सैनिटाइजर बांटने की बात कर रही है। वहीं जीविका प्रबंधन ऐसे समय में जीविका प्रबंधन द्वारा भीड़ लगाकर पौधा वितरण और पौधरोपण का काम करवाकर कोरोना फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि लगातार पुतला दहन, अर्थी जुलूस, शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर अपनी मांग के समर्थन में संघ आवाज बुलंद करती रहेगी। बैठक में प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, मनोज कुमार यादव, जितेंद्र मंडल, मंटु कुमार सिंह, रंजीत मिश्रा, सिकंदर मंडल, संत पासवान, अस्मिता देवी, चंदन कुमार , सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार