बूढ़ी गंडक नदी के बढ़ रहे जलस्तर से तटबंध तक पानी ही पानी

मंझौल (बेगूसराय) : सावन में हो रही जोरदार बारिश के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी अब पूर्णत: उत्तरी तटबंध को छू लिया है। मंझौल अनुमंडल के चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र सहित दक्षिणी भाग के गांव के लोगों में बढ़ते जलस्तर के कारण भय देखा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई प्रभास कुमार ने बताया कि जलस्तर अभी सिवरी पुल में लगे मीटर गेज में खतरे के निशान से नीचे है। शुक्रवार सुबह तक 40.12 मीटर पर जलस्तर था। गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह के जलस्तर में मात्र आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल कुछ दिन अब पानी का फैलाव होगा। तटबंध पूर्णत: सुरक्षित हैं। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विभाग युद्धस्तर पर कार्य में लगा हुआ है। पानी बढ़ने से अब खेतों में लगी फसल पूर्णत: डूब चुकी है। किसानों के लिए पशुचारा का संकट उत्पन्न हो गया है। चेरिया बरियारपुर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं मंझौल पंचायत-चार के मुखिया राजेश कुमार उर्फ रामलोली सिंह ने बताया कि दियारा में लगी फसल पूर्णत: डूब गई है। उन्होंने किसानों की फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग सरकार से की।

नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति ने मनाया कारगिल विजय दिवस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार