बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मधेपुरा। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पूर्व प्रमुख जय प्रकाश सिंह एवं अब्दुल सत्तार ने लोजद कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस दौरान क्षेत्र के गंगापुर, रतवारा, खापुर, गंगापुर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। राजद के बिहार प्रदेश महासचिव जयप्रकाश ने बताया कि आज कई दिनों से क्षेत्र में बाढ़ से स्थिति भयावह बनी हुई है। राजद के प्रदेश महासचिव अब्दुस सत्तार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायत वार्ड से पूर्ण रूप से प्रभावित है। बिहार सरकार तत्काल सूखा राशन का वितरण एवं सहायता राशि के वितरण के साथ-साथ किसानों के हुए धान की फसल का नुकसान का मुआवजा देने की घोषणा अभिलंब करें। मौके पर लोजद युवा अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र नारायण यादव, लोजद प्रखंड अध्यक्ष अरविद सिंह, गूंज सदस्य कमलेश्वरी साह सहित कई लोग मौजूद थे।

पानी में बह गया अरमान, कैसे लौटेगी किसानों की मुस्कान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार