पानी में बह गया अरमान, कैसे लौटेगी किसानों की मुस्कान

फोटो- 27 एमएडी 8

बाढ़ में फसलों के डूबने से फूटी किसानों की किस्मत
हजारों हेक्टेयर में लगी फसल हुआ बर्बाद
अनुमंडल क्षेत्र में आसमानी आफत से 15 हजार हेक्टेयर में डूबी फसलें
कृषि पदाधिकारी ने भेजी क्षति का अनुमानित रिपोर्ट
विनोद विनीत, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा):
किशगनंज। कोसी में किसानों पर आफत की छाया पीछे छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। आफत गेहूं और धान की फसल के समय से आ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन ने तो किसानों को बड़ी मुसीबत में लाकर खड़ा कर दिया। पहले गेहूं और मकई की फसल बर्बाद हुई। इस बार मकई का दाम सही नहीं मिलने पर मुश्किलें बढ़ी। अब धान और केला की खेती पर आफत आ गई है। बारिश ने किसानों के आरमानों पर पानी फेर कर रख दिया। अनुमंडल के छह प्रखंड क्षेत्र में 15 हजार नौ सौ 45 हेक्टेयर जमीन में लगी फसलें डूब गई है। फसल डूबने को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को खेतों में पानी भर आने के अनुमानित रिपोर्ट भेजा है। पानी सूखने पर वास्तविक आंकड़े देने की बात कही गई है। अनुमंडल के आलमनगर, चौसा, ग्वालपाडा, उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में कोसी और उसकी सहायक नदियों के उफान से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। कुछ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा दिया है। जल प्रलय के कारण जहां लोगों की जिदगी तबाह हो गई है। वहीं हजारों हेक्टेयर में लगीं धान, मूंग और केला की फसल बर्बाद हो गई है। फसलों के डूबने से किसानों के सामने आफत आ गई है। बाढ़ ने हजारों किसानों की किस्मत डूबो दी। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को खेतों में पानी भर आने की अनुमानित रिपोर्ट भेजा है। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र से तीन हजार तीन सौ तीस, आलमनगर प्रखंड क्षेत्र से दो हजार 38, बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र से तीन हजार तीन सौ 69, चौसा प्रखंड क्षेत्र से चार हजार दो सौ 80, पुरैनी प्रखंड क्षेत्र आठ सौ 78, ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र से 16 सौ हेक्टेयर में पानी भर आने से धान और केला की फसल नुकसान होने का अनुमानित रिपोर्ट है। जबकि पानी सूखने पर वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे।

======
बर्बाद हुई फसलें
प्रखंड पंचायत हेक्टेयर
उदाकिशुनगंज मधुबन - 105
किशुनगंज - 55
लक्ष्मीपुर - 205
बीड़ीरणपाल - 236
मंजौरा - 102
जौतेली - 103
लश्करी - 308
रहटा फनहन - 238
गोपालपुर - 278
शाहजादपुर - 306
खाड़ा - 298
बुधमा - 276
बराही आनंदपुरा - 174
रामपुर खोड़ा - 103
नयानगर - 278
पीपरा करौती - 265 आलमनगर आलमनगर उत्तरी - 100
आलमनगर दक्षिणी - 120
आलमनगर पूर्वी - 130
बसनबारा - 135
नरथुआ भागीपुर - 125
सिंहार - 128
बिषपट्टी - 145
खुरहान - 140
इटहरी - 150
बड़गांव - 145
गंगापुर - 170
कुंजौरी - 150
खापुर - 190
किशनपुर रतवारा - 210
बिहारीगंज मोहनपुर - 350
राजगंज - 246
कुस्थन- 95
बभनगामा - 650
तुलसिया - 85
लक्ष्मीपुर लालचंद - 235
हथियोंदा - 125
मधुकरचक - 210
गमैल - 310
बिहारीगंज - 113
शेखपुरा - 425
पररिया - 525
चौसा फुलौत पश्चिमी - 440
फुलौत पूर्वी - 440
मोरसंडा - 440
पैना- 430
चिड़ौरी - 390
लौआलगान पश्चिमी - 400
लौआलगान पूर्वी - 400
चौसा पश्चिमी - 400
घोषई - 380
रसलपुर धुरिया - 320
अरजपुर पश्चिमी - 240 पुरैनी वंशगोपाल - 95
पुरैनी- 75
मकदमपुर - 75
दुर्गापुर - 65
औराय - 128
सपरद - 115
नरदह- 75
कुरसंडी - 130
गणेशपुर - 120
======
अधिक बारिश के कारण मुश्किलें सामने आ रही है। खेतों में पानी भर आने से फसलों के क्षति का आकलन कराया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी सर्वेक्षण कार्य में जुटे हुए हैं। वास्तविक आंकड़े सामने आने पर आगे का काम किया जाएगा।
एसजेड हसन
एसडीएम, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार