कैशर के जिला पर्यवेक्षक बनने पर बधाई

मधेपुरा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सहरसा जिला अन्तर्गत हरिपुर निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं एआइसीसी सदस्य कैशर कुमार सिंह को मधेपुरा जिला का पर्यवेक्षक बनाया है। मालूम हो कि कैशर कुमार सिंह पूर्व में प्रदेश एनएसयूआइ के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं। इनके साथ पर्यवेक्षण कार्य में रणजीत यादव का भी मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन पर प्रखंड सहित जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरीय नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह यादव, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मु. सउद आलम, प्रमोद यादव पप्पू, मिथिलेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल आबदीन, बिष्णुदेव सिंह, अशोक कुमार राय, कैलाश मेहता, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार मंडल, विजय जैन, ठाकुर माधव सिंह तोमर, चितरंजन सिंह, प्रकाश झा, बिभूति झा, राम लखन यादव, मुन्ना सिंह सहित दर्जनों अन्य प्रमुख है।

पानी में बह गया अरमान, कैसे लौटेगी किसानों की मुस्कान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार