जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करेगी जाप : सीताराम

भगवानपुर (बेगूसराय) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के विशनपुर गांव में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसमस्याओं के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सीताराम सिंह केसरी ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की हालत दयनीय है। अंजय पासवान, धर्मराज सिंह पुष्कर, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, सचिव प्रमोद कुमार, सुजीत कुमार, गौतम कुमार, प्रभात कुमार पिटू, रजनीश कुमार, गंगा सिंह, बृजेश कुमार, अनुभव कुमार आदि ने संबोधित किया।

बैठक में नीरज कुमार को जन अधिकार पार्टी लोकल का प्रखंड अध्यक्ष, दिनेश कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, अरुण प्रकाश को प्रखंड सचिव, मोनू कुमार को प्रखंड युवा अध्यक्ष, प्रियांशु कुमार को प्रखंड युवा उपाध्यक्ष, रमन कुमार को प्रखंड युवा सचिव, पिटू कुमार को पप्पू ब्रिगेड का अध्यक्ष, अमित कुमार को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को सचिव, रामकुमार को जिला सचिव, सुरेश कुमार को तेघड़ा प्रमंडल का प्रवक्ता, राजा विक्रम कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार