कायस्थ महासभा ने की वर्चुअल बैठक

सुपौल। कायस्थ महासभा के बैनर तले बिहार निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा रचना चक्र की एक वर्चुअल बैठक सोमवार को प्रखंड़ क्षेत्र के तीनटोलिया गांव में हुई। बैठक रचना चक्र के प्रखंड संयोजक प्रभाष कुमार मल्लिक की अध्यक्षता में चक्र के सह संयोजक दीपक कुमार के आवास पर हुई। बैठक में देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सदर अस्पताल बेगूसराय का नाम बदलकर सदर अस्पताल रखने पर खेद व्यक्त किया गया। संयोजक ने इसकी भ‌र्त्सना करते हुए कहा कि राजेन्द्र प्रसाद भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष थे। वे सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव थे। हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत थे। उनके नाम से बेगूसराय में वर्षों से चल रहा अस्पताल का नाम बदलना संपूर्ण बिहारवासियों के लिए अपमान का विषय है। सह संयोजक दीपक कुमार ने कहा कि अस्पताल के नाम परिवर्तन को लेकर पिछले कई वर्षों से बेगूसराय के सामाजिक संगठनों सहित वहां के वर्तमान सांसद ने भी सरकार को पत्र लिख कर अस्पताल का नाम बदलकर पुन: देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद के नाम करने को कहा था। बावजूद राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री लोगों की भावना की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्व समाज और सर्वमान्य शांति के प्रतीक थे। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ऐसी घिनौनी हरकत से चित्रांश महापरिवार और उनके अनुयायियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने स्वास्थ्यमंत्री मंगल पाण्डेय से निवेदनपूर्वक कहा है कि सदर अस्पताल बेगूसराय का नाम पुन: देशरत्न के नाम कर दें। अन्यथा पूरे बिहार में हम-सब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रकाश प्राण, ई. संजय कुमार वर्मा, शशांक सागर, उमेश लाल दास, कुमार शानू, नीरज कुमार, नितेश कुमार, अवधेश कुमार दास, पंकज कुमार दास, राहुल वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, अरविद मल्लिक, ज्योतिष मल्लिक आदि मौजूद थे।

एसडीओ को दी गई भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार