महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

धमदाहा (पूर्णिया)। धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल वार्ड नंबर 12 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुनीता देवी पिता बेचन मंडल है, जो बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर की निवासी है। मृतक महिला सुनीता की मां शोभा देवी ने बताया कि उसका दामाद पहले से ही गंदा इंसान है, जिसके एक नहीं तीन अलग-अलग नाम आशीष, मुकेश एवं बुद्धन मंडल है। जो पहले से शादीशुदा होते हुए उसकी पुत्री सुनीता देवी की बहला-फुसलाकर वर्ष 2017 में घर से भगाकर कोर्ट मैरिज कर लिया। बदनामी के डर से उनलोगों ने भी शादी को स्वीकार कर बेटी को उसके साथ विदा कर दिया। इस दौरान सुनीता देवी को अपने पति बुद्धन मंडल से डेढ़ वर्ष एवं छ: माह की दो पुत्री प्राप्त है। मृतक सुनीता देवी की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके बेटी की सौतन उसका पति एवं उसके सास-ससुर सभी मिलकर उसे बिना वजह के परेशान किया करते थे। लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन सभी मिलकर उसकी बेटी की जान ले लेंगे। मृतिका की भाभी पिकी देवी ने बताया कि उसकी ननद को जहर की सुई देकर मार दिया गया। इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। समाचार प्रेषण तक मृतिका के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी थी।

अर्ली वार्निंग सिस्टम भी नहीं आ रहा काम, वज्रपात से जा रही जान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार