एंटीजन टेस्ट में दो डॉक्टर समेत 32 कोरोना पॉजिटिव मिले

बिहारशरीफ : सभी पीएचसी में कोरोना की एंटीजन टेस्ट शुरू होते संक्रमित लोगों की संख्या में भी बढोत्तरी दर्ज की जाने लगी है। आनुपातिक ²ष्टिकोण से देखें तो अस्थावां, हरनौत, नगरनौसा और हिलसा में पॉजिटिव केस का आंकड़ा अन्य प्रखंडों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में हिलसा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक, हरनौत पीएचसी के चिकित्सक व सरमेरा की एक आशाकर्मी पॉजिटिव मिली है। एंटीजन टेस्ट में जिले में 32 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं पटना से आई रिपोर्ट में 37 संक्रमित मिले हैं। विम्स की रिपोर्ट देर रात आएगी।

काम पर मिलेगा वोट और फिर बनेगी नीतीश की सरकार : विजेंद्र यह भी पढ़ें
अस्थावां में 38 लोगों की जांच की गई। जिनमें 8 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 2 पीएनबी बैंक की नेपुरा शाखा के कर्मचारी व थाने के 4 कर्मी भी शामिल हैं। अब तक थाने के 11 अफसर व कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिससे हड़कम्प है। अस्थवां थाने को सील कर दिया गया है। सिलाव में एंटीजन टेस्ट नहीं हो पाया है। इसी तरह बिहार पुलिस एकेडमी के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कुल 93 लोगों का सैंपल लिया गया जिसमें 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके पूर्व भी पुलिस ट्रेनिग सेंटर राजगीर के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
 इधर, सरमेरा में बुधवार को 21 लोगों की जांच में एकमात्र पॉजिटिव मिली महिला आशाकर्मी है। नगरनौसा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लोगों की जांच हुई। जिसमें 5 पॉजिटिव पाए गए।
 कतरीसराय से राहत की खबर मिली। चौदह लोगों की जांच हुई,  सभी निगेटिव पाए गए।
 हरनौत प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को यहां चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष तीन हरनौत कंटेन्मेंट जोन के हैं। बताया गया कि उन्हीं लोगों में संक्रमण पाया जा रहा है, जिनके घर में या पड़ोस में कोई न कोई पॉजिटिव होकर होम क्वारन्टाइन हैं। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सम्पर्क से ही चेन बन रही है।
...
तीन डॉक्टरों पर टिका हरनौत पीएचसी
...
दो चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हरनौत पीएचसी में अब मात्र तीन चिकित्सक ही ड्यूटी कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पिता के श्राद्धकर्म के लिए छुट्टी पर हैं। जिस डॉक्टर को प्रभार मिला, वे भी पॉजिटिव हो गए।  एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रबंधन ने नर्सेज को संक्रमण से बचाने के लिए सि़र्फ प्रसव कक्ष सम्भालने को कहा है। आउटडोर एवं इमरजेंसी ड्यूटी से इन्हें अलग रखा जा रहा है।
...
हिलसा जिला में मिला कोरोना पॉजिटिव
...
हिलसा अनुमंडल अस्पताल में 30 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। बुधवार को ही हिलसा उपकारा में 59 लोगों की जांच हुई। जिसमें एक पॉजिटिव मिला है। जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजकिशोर राजू ने दी है। बताया कि मंगलवार को हिलसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उनका सैम्पल 15 जुलाई को लिया गया था।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार