नरपतगंज को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

अररिया।

पीपुल्स पावर के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात यादव ने सरकार को पत्र प्रेषित कर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी भाग से बहने वाली सुरसर नदी, खरहा धार, गेरुआ धार एवं दक्षिणी भाग के गरैया, कमला, कोसी सहित अन्य नदियों में आई प्रलयंकारी बाढ़ से नरपतगंज पूरी तरह से प्रभावित है। जिस कारण यहां त्राहिमाम की स्थिति है। लगातार हो रही बारिश एवं कोरोना महामारी के साथ बाढ़ का पानी लोगों के घर में घुसने एवं हजारों एकड़ में लगी फसल डूब जाने से लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। कहा कि सरकार को चुनावी तैयारी के बदले कोरोना संक्रमण व बाढ़ से बचाने की चिता करनी चाहिए। वर्तमान समय में सरकार को प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ युद्ध स्तर पर राहत अभियान चलानी चाहिए। बाढ़ से बचाव व राहत अभियान के मामले में सरकार की तैयारी नाकाफी है। उन्होंने गांव-पंचायतों में बड़े पैमाने पर तिरपाल, सूखे भोजन के पैकेट के साथ सामुदायिक किचन, शुद्ध पेयजल तथा मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि किसानों की लगी धान की फसल शत प्रतिशत डूबकर बर्बाद हो गई है। लॉकडाउन में जल प्रलय ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावितों को फसल क्षति का पूरा मुआवजा देने,कृषि लोन माफ करने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
एफडीआर के कार्य में होती है खानापूर्ति यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार