38 नये पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 547

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:

गुरुवार को जिला में कोरोना के 38 नये पॉ•िाटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 547 हो गई है। गुरुवार को फिर चार पुराने मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे। अब जिला में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है।
गुरुवार पॉ•िाटिव मिले नये मरीजों में आम लोग के साथ कई सरकारी तथा बैंक कर्मी भी शामिल हैं। बंधन बैंक का भी दो कर्मी पॉ•िाटिव मिला है। इसके अलावे शेखोपुरासराय के ओनामा मुखिया, नीमी पैक्स अध्यक्ष, सदर अस्पताल का दो कर्मी, केयर इंडिया का एक कर्मी, स्वस्थ्य समिति का एक कर्मी भी नया पॉ•िाटिव मिला है। कटरा चौक का एक हार्डवेयर व्यवसायी भी पॉ•िाटिव हुए है। इस व्यवसायी की पत्नी तथा पुत्र पहले से पॉ•िाटिव है। बड़ी दरगाह का दो,दल्लू चौक का एक तथा खांडपर का दो व्यक्ति पॉ•िाटिव मिला है। सरकारी कर्मियों में पीएचईडी,चेवाड़ा पीएचसी का कर्मी पॉ•िाटिव मिला है। दूसरे स्थानों में से बरबीघा एक सामाचक तथा शेखपुरा के रसलपुर से भी एक-एक कोरोना पॉ•िाटिव मिलले हैं।

-----
गुरूवार को प्रखंडों में 18 पॉजिटिव
जासं, शेखपुरा:गुरुवार की शाम प्रखंडों से आए संक्रमण जांच रिपोर्ट में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए।इसमें अरियरी प्रखंड में तीन बरबीघा प्रखंड में चार, चेवाड़ा प्रखंड में दो, घाटकुसुंभा प्रखंड में एक, शेखोपुरसराय में सर्वाधिक छह, शेखपूरा प्रखंड में दो संक्रमित की पहचान पॉजिटिव के रूप में की गई। जांच का यह आंकड़ा 171 लोगों की जांच के बाद सामने आया। इसमें अरियरी में 53, बरबीघा में 29, चेवाड़ा में 26, घाटकुसुंभा में 16, शेखोपुरसराय में 32 और शेखपुरा प्रखंड में 15 लोगों की जांच की गई।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार