वयोवृद्ध कांग्रेस नेता चंद्रमौलीश्वर सिंह का निधन

लखीसराय। जिले के सबसे पुराने कांग्रेस नेता चंद्रमौलीश्वर सिंह (90) का निधन बुधवार को पटना में हो गया। वे लखीसराय प्रखंड के पतनेर गांव के रहने वाले थे। वे दो तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी शिक्षा विभाग में उच्चाधिकारी थी। उन्हें तीन बेटे और एक पुत्री हैं। एक बेटा अमेरिका में हैं। दूसरा बिहार में ही न्यायिक सेवा में हैं। जबकि तीसरा बेटा गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। चंद्रमौलीश्वर सिंह 1971 में लखीसराय प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे। उस समय लखीसराय मुंगेर जिला के अधीन एक अनुमंडल था। वे राज्य डेलिगेट के रूप में वर्षों कांग्रेस के लिए काम किए। चंद्रमौलीश्वर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह के करीबी थे। उनके निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनंदन हरितवाल, जिला कमेटी के पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं त्रिलोचन सिंह चावला आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार