गोलीबारी मामले में पुरैना से चार गिरफ्तार, पुलिस कब्जे से एक को महिलाओं ने छुड़ाया

जख्मी दोनों महिला खतरे से बाहर

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: बुधवार की रात सदर प्रखंड के पुरैना गांव में हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कोरमा थाना के थानाध्यक्ष ने बताया गांव में संघर्षरत दोनों गुटों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक सप्ताह पहले दोनों तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है। बुधवार की देर शाम हुए गोलीबारी की प्राथमिकी अभी दर्ज कराई जा रही है।
इस गोलीबारी में जख्मी दोनों महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। जख्मी महिलाओं के फर्द बयान पर ही नई प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही हो रही है। इधर मिली जानकारी में बताया गया बुधवार को पुरैना में महिलाओं ने पुलिस की गिरफ्त से एक बदमाश को जबरन छुड़ा लिया था। गोलीबारी में दो महिला के जख्मी होने की सूचना पर कोरमा की पुलिस गांव आकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीण सूत्र ने बताया गोली चलाने वाले को ही पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। मगर महिलाओं ने जबरन पुलिस से युवक को छुड़ा लिया। बाद में पुलिस गुरुवार क तड़के छापेमारी करके चार लोगों को गिरफ्तार किया। मगर रात गोलीबारी करने वाला बदमाश पुलिस की पकड़ में दोबारे नहीं आ पाया। जबरन एक बदमाश को छुड़ा लेने की बात पर थानाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहीर की है।
38 नये पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 547 यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार