मक्का लदे ट्रैक्टर चालक से लूट, एक लुटेरा गिरफ्तार

अररिया। अररिया-पूर्णिया मुख्य सड़क पर मटियारी ओवर ब्रिज के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महलगांव थाना अंतर्गत मटियारी ओवरब्रिज के निकट बुधवार को लूट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही भाग रहे एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ट्रैक्टर चालक रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर दो, लक्षमीपुर निवासी सुरेश मंडल, पिता सिफली मंडल है। सुरेश के बयान पर महलगांव थाना में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुरेश ट्रैक्टर से मक्का लोडकर गुलाबबाग सुबह सुबह जा रहा था। तीन बदमाशों ने मटियारी ओवरब्रिज के निकट ट्रैक्टर रोककर एक लोहे के हथियारनुमा रड से मारकर उसे घायल दिया। फिर जेब में रखे 26 हजार रुपये लूट लिया। हल्ला करने पर लूटपाट कर भाग रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और महलगांव पुलिस को सौंप दिया। महलगांव पुलिस को सौंपे आरोपी का नाम मो साएक उर्फ कालू जो छोटा लहटोरा मटियारी वार्ड छह का निवासी है। साथ ही उसके साथ दो व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार सायक ने पुलिस को उन दोनों के नाम बताया है। भागे आरोपी में मो अकबर एवं उनका भतीजा दोनों पोखरिया, ग्राम मटियारी, थाना अररिया का निवासी है। घटना कर भाग रहे साएक को भीड़ ने मारपीट भी किया है। महलगांव थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का प्राथमिक उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। भागे दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार