नगदी सहित तीन लाख की चोरी

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र शाहपुर में बीती रात चोरों ने नकदी सहित तीन लाख रुपये के सामान चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी शंभू सिंह के घर गुरुवार कि रात चोरों ने चोरी कि घटना को अंजाम देकर लगभग तीन लाख के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी शंभू सिंह ने बताया कि गुरुवार कि रात खाना खा कर सोने चले गए थे। सुबह जब उठे तो दरवाजे के रूम कि ताला टूटा हुआ है। गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ था। घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। वहीं नगदी सहित सामान की चोरी कर ली गई थी। घटना कि जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, सरपंच प्रतिनिधी रौशन सिंह गृहस्वामी से मिलकर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर जल्द उद्भेदन करने की बात कही है।
बेवजह घूमने वाले लोगों का काटा गया चालान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार