औरंगाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 900

औरंगाबाद। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सभी प्रखंडों में जांच होने से संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 38 संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 900 के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एंटीजेन किट से जांच में लगे हैं। प्रखंडों में जांच प्रारंभ होने से तेजी आई है परंतु संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बाजार में लॉकडाउन का असर देखने को नहीं मिल रहा है। सब्जी बाजार के पास सुबह एवं शाम में भीड़ लगी रहती है। लोग कोरोना से भयभीत हैं परंतु घरों में रहना पसंद नहीं कर रहे हैं। स्थिति यह है कि शाम में भीड़ से बाजार में चलना मुश्किल होता है। अधिकारी दिखावे के लिए सुबह-शाम बाजार में बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाते हैं। सब्जी बाजार के पास अधिकारी प्रतिदिन लोगों को जागरूक करते नजर आते हैं। गुरुवार को जिले में 38 संक्रमित मिले हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को ट्रूनट मशीन से सदर अस्पताल में 35 सैंपल की जांच गई। चार पॉजिटिव मिले हैं। 31 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी तरह रैपिड एंटीजेन किट से 319 की जांच की गई जिसमें 34 पॉजिटिव मिला है। औरंगाबाद में 48 की जांच गई जिसमें 7 संक्रमित पाए गए हैं। नवीनगर में 76 की जांच में 12 पॉजिटिव मिले हैं। नवीनगर में स्थिति दिन-प्रतिदिन विस्फोटक होती जा रही है। बारुण में 6 एवं रफीगंज में 20 की जांच गई परंतु एक भी पॉजिटिव नहीं मिले। सभी निगेटिव पाए गए। कुटुंबा में 22 में 2, दाउदनगर में 36 में 4, मदनपुर में 25 में 3, गोह में 30 में 2, हसपुरा में 21 में 2, देव में 3 में एक एवं ओबरा में 32 में एक का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना की लगातार बढ़ती संख्या से नागरिक चितित हैं। लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थिति यही रही एक से दो दिनों में यह संख्या एक हजार पार कर जाएगी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार