जिले के 122 मध्य विद्यालयों में होगी नवम वर्ग तक की पढ़ाई

महुआ। माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई को लेकर 122 उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालयों का चयन किया गया है। इन सभी स्कूलों में नौवीं कक्षा का संचालन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इन चयनित विद्यालयों में नौवीं कक्षा के संचालन को लेकर शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी है। 1 अगस्त से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।

जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जिले के 16 प्रखंडों में 122 उत्क्रमित मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालयों का चयन नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए किया गया है।
पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को दबोचा यह भी पढ़ें
शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार महुआ प्रखंड में 11 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुरा ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली गढ़वाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गद्दोपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओस्ती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलार, मध्य विद्यालय चकफतह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर मुबारक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खीराचक, मध्य विद्यालय करिहो, मध्य विद्यालय गोरीगामा, मध्य विद्यालय सुपौल शामिल हैं।
हाजीपुर प्रखंड में 16 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधड़वारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चन्द्रालय, मध्य विद्यालय दौलतपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाटोला दिग्घी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकिलाबाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इजरा , मध्य विद्यालय हिलालपुर , उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीपुर चकवीवी , उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैफपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनुआ, मध्य विद्यालय शहदुल्लापुर सातन ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुल्तानपुर, मध्य विद्यालय शुभई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहवाजपुर पटवा, मध्य विद्यालय धोबघट्टी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर लंगा शामिल है।
जंदाहा प्रखंड के 12 विद्यालयों को नौवीं कक्षा के संचालन की अनुमति दी गई जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय यशपरहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरनिया गढ़, मध्य विद्यालय चांद सराय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वाजितपुर बिचौली, मध्य विद्यालय खोपी, मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर ,मध्य विद्यालय मूर्तिजापुर, मध्य विद्यालय गराही, मध्य विद्यालय पीरापुर, मध्य विद्यालय बहसी, मध्य विद्यालय नाड़ी खुर्द एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिटंडीपुर पूर्वी शामि हैं।
सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, पौत्र जख्मी यह भी पढ़ें
लालगंज प्रखंड में आधे दर्जन विद्यालयों का चयन किया है जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रवोधी नरेंद्र, मध्य विद्यालय मधुसूदन पकड़ी, मध्य विद्यालय धनुषी, मध्य विद्यालय कुशदे , मध्य विद्यालय रसूलपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सररिया है।
महनार प्रखंड में पांच विद्यालय में मध्य विद्यालय लावापुर महनार बालक, मध्य विद्यालय रूपसीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर, मध्य विद्यालय विशनपुर एवं मध्य विद्यालय लावापुर नारायण शामिल हैं।
पातेपुर प्रखंड के पांच विद्यालय में मध्य विद्यालय अलीनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डढुआ, मध्य विद्यालय महथी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंडईडीह एवं मध्य विद्यालय असवारी चुने गए हैं। राघोपुर प्रखंड के नौ विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय साइस्तापुर, मध्य विद्यालय सैफाबाद ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय वीरपुर सिगर टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमालपुर, मध्य विद्यालय मोहनपुर ,मध्य विद्यालय राघोपुर बालक, मध्य विद्यालय रुस्तमपुर, मध्य विद्यालय सैदावाद एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरायपुर शामिल हैं।
राजापाकर प्रखंड में तीन विद्यालय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर अली, बुनियादी विद्यालय जाफरपट्टी, मध्य विद्यालय बिलंदपुर हैं।
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चार विद्यालयों में उत्कर्मित मध्य विद्यालय चकजमाल ब्लॉक के पीछे, मध्य विद्यालय मुरौवतपुर हिदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारी एवं मध्य विद्यालय सुल्तानपुर, वैशाली प्रखंड के तीन स्कूलों में मध्य विद्यालय मदरना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतैया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर गुड़ावन शामिल हैं। पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के तीन विद्यालय मध्य विद्यालय जारंग रामपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय उफरौल एवं मध्य विद्यालय अफजलपुर का चयन किया गया है। गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरा सजोना, मध्य विद्यालय आदमपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरापुर मथुरा, मध्य विद्यालय वाजिदपुर कोरीगांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोन्धो मुबारक एवं मध्य विद्यालय मधुरापुर का चयन हुआ है। देसरी प्रखंड में दो विद्यालय मध्य विद्यालय आजमपुर एवं मध्य विद्यालय खोकसा का चयन किया गया है।
चेहराकलां प्रखंड के 10 विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर जलाल, मध्य विद्यालय बथना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल सेहान, मध्य विद्यालय करहटिया बुजुर्ग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाजेचांद छपरा हिदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंसूरपुर हलैया, उत्कर्मित मध्य विद्यालय मथना मिलिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर डुमरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर खुर्द एवं मध्य विद्यालय बिशनपुर अड़रा शामिल हैं। भगवानपुर प्रखंड में 11 विद्यालयों का हुआ है चयन भगवानपुर प्रखंड के 11 विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलाही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिवंशपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसैना बुजुर्ग ,मध्य विद्यालय जहांगीरपुर पटेढ़ा, मध्य विद्यालय करहरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कीरतपुर, मध्य विद्यालय सहोरी , उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापटांड़ , बुनियादी विद्यालय सहथा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहुआ एवं मध्य विद्यालय हासी मलाही का चयन किया है। बिदुपुर प्रखंड में इन विद्यालयों का किया गया चयन बिदुपुर प्रखंड के 16 विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर, मध्य विद्यालय पानापुर कुशियारी, बुनियादी विद्यालय चेचर, मध्य विद्यालय दाउदनगर चकगढ़ो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिलावरपुर गोवर्धन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चककंचनपुर, उत्क्रमित विद्यालय कथौलिया, मध्य विद्यालय खानपुर पकरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिलवत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुतुपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकरी कन्या , मध्य विद्यालय मजलिसपुर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिमापुर ,मध्य विद्यालय ककरहटा, मध्य विद्यालय पकौली एवं मध्य विद्यालय लखनी में नवम वर्ग की पढ़ाई होगी। इसके लिए संबंधित विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार