किसान पीट रहे सिर, खेतों में लगी धान की फसल व बिचड़े बाढ़ से गलकर बर्बाद

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान हजारों एकड़ में लगी धान की फसल व बिचड़े बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गया। किसान अपना सिर पीट रहे हैं। वहीं पानी घटने के बाद खेतों में गली हुई फसल को देखकर बैचेन हो गए हैं। अधवारा समूह की धौंस, खिरोई, थुमहानी, बछराजा एवं कोकरा नदी में आई उफान से भारी तबाही मची है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति अभी भी पटरी पर नहीं लौटी है। पानी धीरे-धीरे घट रहा था अब फिर बढ़ने लगा है। बाढ़ अपने साथ धान की फसल को भी बहाकर ले गई है। बररी गांव के किसान रमेश मिश्र, फुलवरिया के सत्यजीत राय, धनुषी के सीयाराम कुमार सिंह, करहारा के पूर्व मुखिया देवेन्द्र यादव, सुशील साफी, अरूण यादव, ललित यादव सहित कई किसानों ने बताया कि बाढ़ के पानी ने तबाही मचाकर खेतों में लगी धान, मक्का, मरूआ सहित अन्य फसल को बर्बाद कर रख दिया। किसान कर्ज लेकर खेती की थी। पानी घटने के बाद तबाही की मंजर दिखने लगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय नारायण गुप्ता ने बताया कि टीम बनाकर बाढ़ से हुई क्षति फसल का सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी एवं जदयू के जिला सचिव ई. विनोद शंकर झा, समाजसेवी रमेश मिश्र ने सरकार एवं प्रशासन से जल्द से जल्द क्षति फसल का सर्वेक्षण करा किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

पुलिस के हत्थे चढ़े 12 अपराधी, दो कट्टा व चार कारतूस सहित कई हथियार व औजार बरामद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार