कार्यक्रम आयोजित कर दी गई विदाई

मधेपुरा। प्रखंड विकास पदाधिकारी परवेज आलम के स्थानांतरण पर गुरुवार को आलमनगर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रखंड के स्वच्छता कर्मी के द्वारा आयोजित विदाई समारोह में प्रखंड एवं अंचल कर्मी के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मानित कर विदाई दी। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नकुल देव पासवान ने किया। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख ने कहा विभाग में स्थानंतरण तो लगा रहता है। इसलिए जहां भी रहे अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस दौरान उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य के बदौलत अपनी छाप आवाम के दिल में छोड़ जाते हैं। इस दौरान अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार मधुकर, पंचायत समिति सदस्य राजकिशोर साह, मुखिया प्रतिनिधि राजाराम शर्मा, मुखिया सतीश कुमार, अंचल कर्मी संजय वर्मा, प्रखंड कर्मी मनोज कुमार, संजीव कुमार, स्वच्छता कर्मी सौरभ कुमार शलोना अचार्य, फुरकान अली सहित कई कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नगदी सहित तीन लाख की चोरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार