प्रशासन की टूटी तंद्रा लोगों को मिली राहत

सुपौल। दैनिक जागरण में बढ़-घट रहा पानी, राहत की आस में पथराई आंखें शीर्षक से दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक तंद्रा टूटी और लोगों को राहत मिली। इसके लिए प्रभावित लोगों ने जागरण का शुक्रिया किया। बाढ़ प्रभावित घोंघरिया, सिसौनी और बड़हरा पंचायत के लोग डेढ़ महीने से बाढ़ झेल रहे थे। प्रशासनिक स्तर से यहां एकबार दवा वितरित की गई लेकिन राहत वितरण नहीं हुआ। बाढ़ के कारण लोग परेशान थे। प्रखंड के खुखनाहा, लक्ष्मीनियां, अमीनटोल, सिसौनी, छिट, पिपरपाती, जोबहा गांव के चारों ओर अब भी पानी लगा हुआ है। पीड़ितों के हवाले से जागरण ने उनके दुख-दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन द्वारा राहत वितरण शुरू करवाया गया। इसकी देखरेख स्थानीय मुखिया कर रहे हैं। इसके लिए सिकेंद्र सदा, रुपेश यादव, राजकुमार, बुधनी देवी, सत्यनारायण मंडल, अर्जुन कुमार, दिनेश मंडल ने जागरण को धन्यवाद देते हुए कहा कि जागरण लोगों की समस्याओं को उठाता ही नहीं रहता बल्कि इसे समाधान तक पहुंचाता है।

सपना होगा साकार, आज दौड़ेगी स्पीड ट्रायल ट्रेन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार