सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले इंटरनेट पर इन चीजों को किया था सर्च, बेहद चौंकाने वाले हुए खुलासे

उलझती जा रही है सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी

मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान पाई चौंकाने वाली जानकारी
सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले क्या-क्या किया था सर्च
मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और उस पर उठ रहे तमाम सवाल गुत्थी को उलझाते जा रहे हैं। रिया चक्रवती पर सुशांत के पिता केके सिंह के आरोप, उनका घर छोड़कर जाना, बिहार पुलिस को जांच में बाधा पहुंचाने जैसे कई वाकये मामले को गंभीर बनाते जा रहे हैं। इन सबके बीच सोमवार को एक और खुलासा हुआ है।
मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि सुशांत ने मरने से पहले इंटरनेट पर क्या-क्या सर्च किया था। पुलिस ने जब उनके कम्प्यूटर की जांच पड़ताड़ की तो बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले ऐसी चीजों को सर्च किया, जिसे आम दिनों में कोई भी व्यक्ति नहीं जानन चाहता।
पुलिस के मुताबिक, सुशांत ने मौत और मानसिक विकार से संबंधित कई शब्दों को गूगल पर सर्च किया था। मुंबई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुशांत 14 जुलाई को अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे।
सुशांत ने इन शब्दों को किया था सर्च
मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के अनुसार, सुशांत ने गूगल पर दर्द रहित मौत, सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसे शब्दों को सर्च किया था। कमिश्नर परम बीर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया।
फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर किया जिक्र
जानकारी साझा करते हुए मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "आयुक्त परम बीर सिंह ने आज प्रेस को कुछ बातें बताईं।" उन्होंने लिखा, "सुशांत ने गूगल पर आर्टिकल और अपने नाम को खोजा था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। उन्होंने दर्द रहित मौत, सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर के बारे में भी सर्च किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई पुलिस ने भी बताया, "जनवरी 2019 से जून 2020 तक के सभी बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण किया गया है। खाते में लगभग 14.5 करोड़ रुपये जमा थे। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि चार करोड़ रुपये का सावधि जमा (फिकस्ड डिपॉजिट) भी है।"

अन्य समाचार