Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा- बिहार पुलिस लगातार झूठे आरोप लगा रही है....

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में मुंबई पुलिस जुटी हुई है। बिहार पुलिस का रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि वह घर में नहीं हैं। ईटाइम्स से बातचीत में रिया के वकील ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं। रिया कहीं गायब नहीं हुई हैं और न ही उन्हें कोई समन आया है। एडवोकेट सतीष मानशिंदे का कहना है कि रिया पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस के साथ रिया पूरे तरीके से को-ऑपरेट कर रही हैं। वह जब भी एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाते हैं वह मौजूद होती हैं। बिहार पुलिस की ओर से अभी तक न तो कोई नोटिस आया है और न ही कोई समन।


सतीष कहते हैं कि बिहार पुलिस का कहना है कि रिया घर पर नहीं है, यह झूठ है। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है। पुलिस जब भी उन्हें बुलाती है वह मौजूद रहती हैं। आज तक न तो कोई समन आया है और न ही कोई नोटिस जारी किया गया है। बिहार पुलिस इस केस की छानबीन नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट में रिया ने केस मुंबई शिफ्ट होने की अर्जी डाली हुई है।

अन्य समाचार