सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने शेयर किया वीडियो, कहा- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है...Related Story

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने शेयर किया वीडियो, कहा- 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को बताया था वो खतरे में है...

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की जांच दो राज्यों की पुलिस कर रही है। बिहार और मुंबई पुलिस में जांच को लेकर कई तरह के मतभेद सामने आ रहे हैं। इस बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले की जांच का कोई अधिकार नहीं है। दूसरी ओर उन्होंने केस से जुड़ी कई बातें सामने रखीं, जिसमें बताया गया कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते कुछ सही नहीं थे और सुशांत के परिवार से रिया का झगड़ा चल रहा था।

#WATCH: #SushantSinghRajput's father in a self-made video says, "On Feb 25, I informed Bandra Police that he's in danger. He died on June 14 & I asked them to act against people named in my Feb 25 complaint. No action taken even 40 days after his death. So I filed FIR in Patna." pic.twitter.com/tnn9XN1XlB

हाल ही में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए वीडियो में कहा कि- "मैंने मुंबई पुलिस को 25 फरवरी में आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान खतरे में है। खुद से बनाए वीडियो में के के सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि 25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को इन्फॉर्म किया था कि सुशांत की जान खतरे में है। उसकी मौत 14 जून को हुई। मैंने पुलिस से कहा कि उन लोगों से पूछताछ करें जिनके नाम मैंने 25 फरवरी को कंप्लेंट की थी। बेटे की मौत के 40 दिन बाद भी इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैंने पटना में FIR की।"

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करवाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ लगभग 3 दिनों से गायब हैं। इसे लेकर एक तरफ बिहार पुलिस ने कहा कि वो सुशांत सुसाइड मामले में पकड़े जाने के डर से कहीं गायब हो गई हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने भी इसका जवाब दे दिया है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि रिया गायब नहीं हुई हैं। वो इस मामले में शुरुआत से ही पुलिस को सहयोग दे रही हैं। जब भी रिया को बुलाया गया है वो उपस्थित हुई हैं। अभी तक उन्हें बिहार पुलिस द्वारा कोई भी नोटिस नहीं मिली है। उन्होंने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी कि इस केस को मुंबई शिफ्ट कर दिया जाए। सुशांत मामले की जांच में मुंबई पुलिस ने रिया का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया था।

Related Story

अन्य समाचार