सुहाना खान के पीछे पड़े फ़ोटोग्राफ़र, वीडियो हुआ वायरल।

मुंबई- बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने काम और अपने अंदाज से बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रखी है| वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान भी अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं| सुहाना खान की फोटो हो या वीडियो, दोनों ही खूब सुर्खियों में रहते हैं| हाल ही में सुहाना खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान की बेटी फोटोग्राफर्स से परेशान नजर आ रही हैं।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल-

सुहाना खान का यह वीडियो इंस्टाबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है| साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं| सुहाना खान के इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनके पीछे-पीछे फोटोग्राफर्स लिफ्ट तक पहुंच गए और उन्हें दोनों तरफ से घेर कर खड़े हो गए| वीडियो में सुहाना खान फोटोग्राफर्स से पीछा छुड़ाने के लिए कोने में जाकर खड़ी हो जाती हैं| इसके बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, किंग खान की बेटी भागकर अंदर चली जाती हैं| इतना ही नहीं, लिफ्ट में पहुंचने के बाद भी फोटोग्राफर्स सुहाना खान की फोटो क्लिक करना नहीं बंद करते हैं| वीडियो में सुहाना खान के चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा रही है| इस वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर ने भी आपत्ति ज़ाहिर की है।
सुहाना अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह अब मुंबई में अपने घर पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रही हैं| स्टार किड्स की बात करें तो सुहाना चर्चा में हमेशा आगे रहती हैं| अपने ग्लैमरस लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुहाना खान काफी जानी जाती हैं| फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं| शाहरुख खान के मुताबिक सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।

अन्य समाचार