संजय दत्त की फिल्म कुरुक्षेत्र से जुड़े यह 5 रोचक तथ्य आपको भी हैरान कर देंगे

1. यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसमें संजय दत्त ने महिमा चौधरी के साथ काम किया था। इससे पहले उन्होंने कभी भी एक साथ काम नहीं किया था।

2. बॉलीवुड फिल्म कुरुक्षेत्र को 8.75 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। आपको बता दें कि यह साल 2000 में निर्मित 20वीं सबसे एक्सपेंसिव फिल्म थी। उस साल की 19वीं सबसे एक्सपेंसिव फिल्म शाहरुख खान और कमल हासन की 'हे राम' थी जिसका बजट तकरीबन 9 करोड़ रुपए था।
3. बॉलीवुड फिल्म कुरुक्षेत्र ने पूरी दुनिया से 19.86 करोड़ रुपए की कमाई की थी। साल 2000 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में कुरुक्षेत्र 20वें स्थान पर है।
4. बॉलीवुड फिल्म कुरुक्षेत्र ने पहले दिन मात्र 81 लाख रुपए की कमाई की थी। साल 2000 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में कुरुक्षेत्र नंबर 18 पर है। कुरुक्षेत्र ने गोविंदा की फिल्म कुंवारा के ओपनिंग डे की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था जिसने पहले दिन 80 लाख रुपए कमाए।
5. यह फिल्म कुल 260 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। वीकेंड पर इस फिल्म ने 2.38 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

अन्य समाचार