बांका में लिखी गई रामराज्य की कहानी

बांका। अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन को लेकर बुधवार का दिन एतिहासिक बनने वाला है। इस दिन से बांका का भी एक इतिहास जुड़ने वाला है। हिदी सिनेमा रामराज्य का गाना भी इस दिन अयोध्या से ही इसके गायक कैलाश खरे लांच करेंगे।

सबसे बड़ी बात यह कि रामराज्य फिल्म की कहानी बांका से जुड़ी है। इसका निर्माण बांका शहर के जगतपुर निवासी प्रवीर सिंहा ने किया है, जबकि रामराज्य फिल्म की कहानी उनके बड़े भाई शिवानंद सिंहा ने लिखी है। प्रवीर मुंबई में ही बड़े कारोबारी हैं। राम पर आस्था के कारण इस फिल्म का उन्होंने निर्माण किया है। लॉकडाउन के कारण फिल्म की रीलिज फंसी हुई है। इसका अधिसंख्य गाना सूफी सिगर कैलाश खरे ने गाया है। बुधवार को अयोध्या में वे जिस गाना की लांचिग करेंगे, उसे भी खुद शिवानंद सिहा ने लिखा है। शिवानंद अभी बांका जगतपुर स्थित अपने आवास पर ही हैं। वे गांव में भव्य मंदिर निर्माण में लगे हैं। इस फिल्म में लीड रोल कुलप्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह और शोभिता राणा ने निभाई है। जगतपुर के युवा अंकित रंजन अंकु ने बताया कि बांका के लिए इससे बड़े सौभाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती है। रामजन्म भूमि निर्माण का पवित्र दिन बुधवार को है। राम के इस महान चरित्र को दिखाने का प्रयास इसी पावन दिन पर उनके घर के लोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 की स्थिति सामान्य होने पर इस फिल्म को सिनेमा घरों में रीलिज किया जाएगा।

अन्य समाचार