सलमान खान ने शेयर किया राखी सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो,खान परिवार ने इस अंदाज में मनाया त्योहारRelated Story

सलमान खान ने शेयर किया राखी सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो,खान परिवार ने इस अंदाज में मनाया त्योहार

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते दिखे। सलमान खान हर त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाते रहे हैं। रक्षाबंधन भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पूरा परिवार राखी सेलिब्रेशन करता नजर आ रहा है। वीडियो में सलमान खान के साथ अरबाज खान, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के बाकी सदस्य अलवीरा और अर्पिता से राखी बांधवाते नजर आ रहे हैं।

Happy Raksha Bandhan - Yeh bandhan to pyar ka bandhan hai, Janmon ka sangam hai...
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Aug 4, 2020 at 5:50am PDT

सलमान का ये वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सलमान खान सहित परिवार के सभी सदस्य ने राखी बधवाई हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सभी को राखी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है जन्मो का संगम।' बता दें कि सलमान खान की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं।

बता दें कि सलमान खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने खेती करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया था। इन वीडियो में कहीं सलमान खान खेत में बुआई करते हुए तो कहीं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे। लॉकडाउन की शुरुआत से ही एक्टर अपने पनवेल फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान अभी शूटिंग नहीं कर रहे हैं ऐसे में वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam... jai jawan ! jai kissan !
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 11, 2020 at 9:11am PDT

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके अलावा सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े होंगी।

Related Story

अन्य समाचार