कहने को है शहर, यहां सड़कों पर बहता है नाले का पानी

मधेपुरा। जिले के बहारीगंज बाजार की स्थिति नरकीय है। गुदड़ी बाजार से मोहनपुर जाने वाली सड़क पर नाले का पानी बहता है। इस मार्ग पर पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है, जबकि इसी मार्ग से रोजाना प्रशासनिक पदाधिकारी व प्रतिनिधि गुजरते हैं। जलजमाव से निजात दिलाने के लिए पंचायत की मुखिया मीना देवी ने मनरेगा योजना से ईट के टूकड़े डलवाकर तत्काल समस्या का समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन इससे फायदा नहीं हुआ। स्थिति को लेकर बाजार के लोगों में रोष है।

लोगों का कहना है कि नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से बीमारियों का भय सता रहा है। कई बार जिम्मेदारों सहित संबंधित प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र देने के बाद भी अबतक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इस सड़क पर वर्षो पूर्व नाले का निर्माण किया गया था। नाला जाम हो जाने से पानी का बहाव नहीं हो पाता है। यहीं नहीं पानी अधिक होने से घर भी घुस जाता है। इस सड़क पर रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। बिहारीगंज से हथिऔंधा सड़क, कुश्थन से सगरदीना सड़क, बभनगाम बाजार सड़क सहित अन्य मुख्य मार्ग की भी यही स्थिति है। बिहारीगंज निवासी संजय राय, आनंद भगत, विपिन कामती, प्रकाश शर्मा व विनीता झा ने बताया कि स्थिति काफी खराब है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंतव्य तक जाने के लिए सिर्फ इसी मार्ग का सहारा है। ऐसे में परेशानी और बढ़ गई है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होगा तो आंदोलन किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन यह भी पढ़ें

कोट

बिहारीगंज मुख्य बाजार स्थित निवास राम के घर से सत्संग भवन नोनिया टोला होते हुए नहर पर मोहनपुर जाने वाली सड़क अत्यंत ही जर्जर है। इस सड़क का लगभग 20 वर्षो से मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। इस सड़क से लगभग आठ पंचायत की जनता को आवागमन में परेशानी को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को पत्र प्रेषित कर सड़क निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है। -निरंजन कुमार मेहता, विधायक, बिहारीगंज विधानसभा
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार