श्री राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर मानस पाठ का आयोजन

कैमूर : श्री राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में अखंड ज्योति के साथ रामचरित मानस पाठ शुरू हो गया है। बाजार के दुर्गा मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यह कार्य श्री रामनवमी शोभा यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में चल रहा है। श्री रामचरित मानस का संपुट पाठ का कार्यक्रम गांव के भी मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो गया है। दुर्गा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाकर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम को पूर्ण कराने में आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता , कोषाध्यक्ष बिट्टू तिवारी ,व्यवस्था प्रमुख चंदन गुप्ता, अनूप सिंह, उज्जवल सिंह, धीरज सिंह ,छोटे तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र तिवारी अंतिम सिंह ,पप्पू सिंह ,हलचल सिंह तत्परता से जुटे हुए हैं। संगीतमय मानस पाठ में सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन भी किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों के घरों पर आज से घी का दीया जलाने का कार्य शुरू हो गया है।

रामगढ़ प्रखंड प्रमुख के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार