श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

मधेपुरा। भाकपा के राज्य सचिव व पूर्व विधायक कॉमरेड सत्यनारायण सिंह को सर्वदलीय सभा आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, राजद किसान सेल के रवींद्र यादव, मु. शाहिद, मु. आशिफ, जाप के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव व भाकपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर भाकपा के राज्य पार्षद निखिल कुमार झा ने कहा कि किसान, मजदूर, बेसहारा की आवाज कॉमरेड सत्यनारायण सिंह के निधन से वाम दलों दी समाजवादी आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा की कॉमरेड सत्यनारायण सिंह गरीब, मजदूर, किसान आंदोलन के नायक थे। उन्होंने अपने जीवन काल में हजारों बेघर को वास स्थान व किसानों को सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार