विस चुनाव को पुलिस बल की मांगी गई सूची

जहानाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी कोषांग पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने नोडल पदाधिकारी, वाहन प्रबंधन कोषांग को कोविड-19 के कारण वाहनों की आवश्यकता में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए वाहनों का आकलन कर का ससमय प्रबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार कोविड-19 के मद्देनजर तथा सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा बल का आकलन कर पुलिस अधीक्षक को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पोस्टल बैलेट पेपर प्रिटिग फैसिलिटेशन कोषांग को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए 80 से उपर उम्र वाले मतदाता की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने मैपिग कोषांग के अधिकारियों को अपने कोषांग के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा कर ले्, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। आईटी -सह- आईसीटी -सह- कम्प्यूटर प्रबंधन कोषांग को कोरोना वायरस के मद्देनजर ऐप के माध्यम से कार्य कराने का निर्देश दिया गया।स्वीप कोषांग द्वारा प्रजेटेंशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बदलते हुए वातावरण में लोगों को ज्यादा-से-ज्यादा जागरूक किया जा सके। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वीप की तैयारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी में शारीरिक दूरी तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। लोगो को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता इत्यादि द्वारा घर-घर जा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

जारी है बढ़ते संक्रमण के बीच लापरवाही यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार