मुंडेश्वरी धाम में बंटेगा श्री राम मंदिर भूमि पूजन का प्रसाद

कैमूर : कैमूर जिले के मोकरी के चावल से अयोध्या में राम की रसोई में पिछले कई महीनों से भगवान राम के लिए प्रसाद बन रहा है। जहां खीर का प्रसाद बनाने के लिए प्रभू राम को भोग लगता है। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होता है। इसी क्रम में अब बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन सह शिलान्यास किया जाएगा। राम की रसोई में बने लड्डू का भूमि पूजन के कार्यक्रम में भोग लगाने के बाद मां मुंडेश्वरी धाम में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। धार्मिक न्याष परिषद महावीर मंदिर पटना के अध्यक्ष आचार्य कुणाल किशोर ने बताया कि राम जन्म भूमि पूजन के लिए अयोध्या में स्थित राम की रसोई में बृहद तौर पर मोकरी के चावल से लड्डू बनाए जा रहे हैं। भूमि पूजन के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू मां मुंडेश्वरी धाम में भी श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मां मुंडेश्वरी धाम में ही लोग राम का प्रसाद पा सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ कैमूर के लोगों को हर्ष है कि कैमूर जिले के मोकरी के चावल से प्रभु श्री राम को भोग लगेगा तथा यहां के चावल से प्रसाद बनेंगे। वहीं जिले के कार्य सेवकों में भी राम जन्म भूमि पूजन को लेकर काफी उत्साह है।

सुबह सात से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें यह भी पढ़ें
बिना दीवाली के दूसरी बार दीयों की रोशनी से जगमग होगा कैमूर
आज बुधवार को बिना दीवाली के दूसरी बार कैमूर जिला दीयों की रोशनी से जगमग होगा। अभी कोविड-19 के समय पीएम की अपील पर लोगों ने घरों की छतों पर, बालकनी में दीये तथा मोमबत्ती जलाई थी। तब कैमूर जिले का कोना-कोना दीयों व मोमबत्ती की रोशनी से जगमग हो गया था। उस समय कैमूर जिले में दीवाली का नजारा दिख रहा था। फिर बुधवार को श्री राम जन्मभूमि पूजन के शुभ समय पर कैमूर जिले के लोग अपने घरों में दीये जलाएंगे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार