Happy Birthday Kajol:जानें काजोल की लाइफ की दिलचस्प बातें

ये भी पढ़े :- वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड में सीधे इंटरव्यू से विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती, दसवी पास लास्ट डेट से पहले करे आवेदन ... बिजली निगम सीमित में कंपनी सचिव के पदों पर भर्ती, डायरेक्ट मेरिट के आधार पर होगी भर्ती, लास्ट डेट निकट जल्द करे आवेदन कोचीन शिपयार्ड में दसवी पास के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका

Happy Birthday Kajol: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल 60-70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और दिवंगत निर्देशक-निर्माता सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली काजोल (Kajol) ने अपने फिल्में करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र कर ली थी। 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से काजोल ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद काजोल शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'बाजीगर' में नजर आई। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया। अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के दम पर काजोल ने बहुत कम समय में लोगों के दिल में जगह बना ली। फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल और शाहरुख की जोड़ी को खूब पसंद किया गया और ये जोड़ी बन गई हिंदी सिनेमा की बेस्ट जोड़ी। काजोल और शाहरुख (Kajol and shahrukh khan) ने फिल्म कुछ-कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम में भी साथ काम किया। इसके बाद साल 2010 में करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म माइ नेम इज खान में लंबे समय बाद शाहरुख-काजोल एक बार साथ नजर आए। रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में भी शाहरुख और काजोल साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और कृति सेनन अहम रोल में थे। फिल्मी पर्दे पर हिट ये जोड़ी रियल लाइफ में बेस्ट फ्रेंड है। दोनों आज भी जब साथ नजर आते हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो जाती हैं। शाहरुख और काजोल के फैमिली रिलेशन भी काफी अच्छे हैं। काजोल की शादी से पहले फैंस को लगता था कि वो और शाहरुख रियल लाइफ कपल हैं, उस समय आडियंस गौरी के बारे में उतना नहीं जानती थी, लेकिन काजोल का दिल तो एक्टर अजय देवगन पर आ गया था. काजोल ने एक्टर अजय देवगन के साथ 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। अजय से शादी करने के बाद काजोल को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि फैंस को लगता था कि काजोल और अजय की जोड़ी नहीं टिक पाएगी. हालांकि आज काजोल और अजय बॉलीवुड के बेस्ट हसबैंड-वाइफ में गिने जाते हैं. काजोल-अजय की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है। Read more: Bigg Boss 14 : इस तारीख को रिलीज़ होगा बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में भी नजर आई थी, जो इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। वहीं हाल ही में काजोल ने एक शॉर्ट फिल्म भी की, जिसका नाम देवी था। फिल्मों के अलावा काजोल सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। वह एक एनजीओ 'शिक्षा' की सदस्य हैं जो बच्चों की शिक्षा पर काम करता है। काजोल सोशल मीडिया पर बाकी एक्ट्रेसस जितनी एक्टिव तो नहीं है, लेकिन उनकी फैन फ्लोइंग आज भी कम नहीं हुई हैं।

अन्य समाचार