'आंख्या का यो काजल' पर सपना और राखी सावंत ने साथ लगाए ठुमके

मुंबई : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल होते रहते हैं। हाल में उनका ए‍क विडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सपना चौधरी बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने स्टेज पर 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर डांस करके स्टेज पर आग लगा दी है। बता दें क सपना चौधरी ने पंजाबी और हरियाणवी गानों पर धमाल मचाया हुआ है।

बता दें कि सपना के डांस को उनके फैन्स जमकर पसंद करते हैं। अब सपना को राखी सावंत टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, यूट्यूब पर सपना का एक बेहद पुराना वीडियो है, जिसमें वो 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर काला सूट पहने डांस करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सपना चौधरी के सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाले वीडियोज की लिस्ट में टॉप पर है। वहीं अब 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर राखी के साथ सपना को इस डांस वीडियो पर भी फैंस की ओर से जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। सपना हमेशा सूट में ही स्टेज पर्फामेंस देती हैं। बता दें कि इस समय चाहे भोजपुरी, पंजाबी या हरियाणवी डांस की बात हो सपना सभी में एक सुपर स्टार हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो अपलोड करती रही हैं

अन्य समाचार