''जवानी जोड़ीदार खोजता'' गाने में दिखा खेसारी-शुभी का रोमांस, देखे वीडियो

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की धूम है। आए दिन खेसारी के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) भी नजर आ रही हैं। इस गाने में शुभी और खेसारी का डांस और रोमांस लोगों को खूब भा रहा है।


कल मेरा गाना " भतार मेरा होली में धोखा दिया है " टिप्स म्यूजिक भोजपुरी के Official YouTube Channel के माध्यम से आ रहा है आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। धन्यवाद! #KhesariLalYadav #ShubhiSharma #HoliSong #TipsMusic #ShyamDehati
A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on Feb 8, 2020 at 11:43pm PST

बता दें, की खेसारी और शुभी का ये भोजपुरी गाना फिल्म 'छपरा एक्सप्रेस' का है। यूं तो इस फिल्म के पहले भी कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। लेकिन इसके गाने 'जवानी जोड़ीदार' को दर्शकों का बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। गाने के हिट होने के पीछे खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस शुभी शर्मा की कमाल की कैमिस्ट्री है।
इस गाने को कुछ ही दिनों में अब तक 54 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बात करें इसके वीडियो की तो शुभी शर्मा यलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अन्य समाचार