सांवले रंग से काजोल ने बनाई बॉलीवुड में धांसू पहचान, यह है गोरे होने का राज !

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजोल 5 अगस्त को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछले दो दशक से एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड में काम कर रही हैं।

वह पुराने जमाने की एक्ट्रेस तनुजा और फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। अपने माता-पिता से एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली थी। काजोल ने अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन की चिंता ना करते हुए बॉलीवुड में एंट्री ली और आज उनकी गिनती बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज में की जाती हैं।

काजोल की दमदार एक्टिंग के आगे फिल्ममेकर उनके इस रंग को नजरअंदाज कर देते थे। काजोल ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल ने अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन को बदलने के लिए अपने चेहरे की मेलानिन सर्जरी करवाई है। इसमें लैंस के जरिए त्वचा का रंग निखारा जाता है। इसमें कुछ रासायनिक पदार्थों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
काजोल ने 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनको असल पहचान 1993 में ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर से मिली। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। दोनों पहली बार ही इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे।

अन्य समाचार